फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: डिवाइडर से टकराकर खड़े ट्राले में घुसी कार, चालक ने मौके पर तोड़ा दम

Thu, 30 Nov 2023 01:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एक सिल्वर रंग की वैगनआर कार पीछे से ट्राले में बुरी तरह से घुसी गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक वैगनआर कार खड़े ट्रॉले में पीछे से जा घुसी। कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई थी। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव किशनगढ़ निवासी ओमप्रकाश (52) के रूप में हुई है। ओमप्रकाश एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद दिल्ली में एक बैंक में नौकरी कर रहा था। फिलहाल कसौला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पंजाब के ट्राले से टकराई कार
गांव साल्हावास निवासी हंसराज ने हाईवे पर गांव के कट पर बाबा का ढाबा के नाम से होटल खोला हुआ है। रात करीब साढ़े 11 बजे पंजाब के मानसा जिले का रहने वाला धीरा सिंह अपनी ट्रॉली लेकर होटल में खाना खाने पहुंचा था। उसकी ट्रॉला सर्विस रोड पर खड़ी थी और वह अंदर खाना खा रहा था। इसी बाहर जोरदार आवाज आई। 

बाहर आकर देखा तो जयपुर की ओर से आ रही एक सिल्वर रंग की वैगनआर कार पीछे से ट्राले में बुरी तरह से घुसी हुई थी। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसमें दो लोग फंसे हुए थे। कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, ड्राइवर को जब तक बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें