पुलिस के मुताबिक आरोपी मनीष शर्मा हथियार तस्कर है और यहां किसी को ये दोनों देशी पिस्तौल बेचने आया था। सीआईए टीम ने सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की तो आरोपी मनीष भागने की कोशिश करने लगा।
रेवाड़ी में सीआईए की टीम ने राजस्थान के एक शख्स को दो देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। इससे पहले कि ग्राहक उस तक पहुंच पाता, पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिला के खुशखेड़ा थाने के रबड़का गांव निवासी मनीष शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी मनीष ने दोनों पिस्तौल बैग में रखे हुए थे। बैग में मटर भरी हुई थी, पुलिस ग्राहक के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी मनीष शर्मा हथियार तस्कर है और यहां किसी को ये दोनों देशी पिस्तौल बेचने आया था। सीआईए टीम ने सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की तो आरोपी मनीष भागने की कोशिश करने लगा। फिलहाल मनीष के खिलाफ कसौला थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह ये देशी पिस्तौल किसे बेचने आये थे। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।