फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में युवक की पीट-पीट कर हत्या: मरने से पहले शख्स ने अस्पताल में बनाया वीडियो, हत्यारों के लिए नाम

Wed, 08 Oct 2025 09:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी बावल (रेवाड़ी)

सार

हरियाणा में युवक ने मरने से पहले अपने हत्यारों के नाम बताए। युवक अस्पताल में भर्ती था। उसके दोस्तों ने किसी बात में विवाद को लेकर युवक से मारपीट की थी। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
मृतक शख्स और उसके परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहम्मदपुर गांव में एक युवक की गांव के ही दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मरने से पहले मृतक ने अस्पताल में एक वीडियो में आरोपियों के नाम बताए हैं। मोहम्मदपुर निवासी राजेश पर पांच युवकों ने मामूली विवाद के चलते हमला किया जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


राजेश की सिर पर लगी थी चोट 

राजेश अपने घर के पास बैठा था, उसी दौरान उसके दोस्त गए। मौके पर किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के भाई संजय ने दी। संजय ने बताया कि राजेश अपने घर में अकेला रहता था और पिछले दो दिनों से किसी को दिखाई नहीं दे रहा था। बच्चों को उसके घर भेजा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।दीवार फांदकर घर में जाकर देखा तो राजेश के सिर पर चोट लगी हुई थी और वह गंभीर अवस्था में था। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजेश ने अस्पताल में भर्ती रहते हुए बनाया वीडियो

संजय ने आगे बताया कि राजेश ने अस्पताल में भर्ती रहते हुए एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने मारपीट करने वाले पांचों युवकों के नाम बताए। मृतक के भाई के अनुसार राजेश का लगभग एक साल पहले एक स्थानीय युवक से विवाद हुआ था। उसी युवक ने हमला किया है। पिछले वर्ष उस युवक के परिजनों ने भी मारपीट की थी। उस वक्त मारपीट आपसी अभद्र व्यवहार करने को लेकर हुई थी। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते मोहम्मदपुर गांव के चार युवकों और पड़ोस के गांव के एक युवक ने मिलकर राजेश पर हमला किया और उसे बुरी तरह पीटा। हालांकि अभी भी हमले का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि राजेश ने कुछ समय पहले जमीन बेची थी, उसके पास पैसे भी थे और वह अकेला रहता था।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। -संजय, प्रभारी, बावल थाना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें