परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जगमोहन की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। अब उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चे बेसहारा हो गए हैं और लगातार रो-रोकर उनका बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर जगमोहन की जान ली है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना की खबर जैसे ही मोहल्ले में फैली, लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने कहा कि नशे की लत और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त युवकों के कारण समाज में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि पुलिस ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे और इलाके में नशे के धंधे पर रोक लगाए।
मृतक जगमोहन के परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट चुकी है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमला क्यों किया गया, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -विद्यासागर, प्रभारी, थाना रामपुरा