फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रैक्टर-कार की टक्कर में युवक की गई जान

Wed, 03 Dec 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-नारनौल रोडपर भालखी माजरा के पास सोमवार रात एक ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की टक्कर में 36 वर्षीय महेंद्रगढ़ जिले के प्रीथीपुरा गांव निवासी रमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

रमेश चंद गांव से रेवाड़ी किसी निजी कार्य से जा रहे थे। भालखी माजरा के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में सामने से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के आगे के दोनों टायर अलग हो गए जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
स्थानीय लोगों ने रमेश चंद को नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। स्रोत : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें