फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में ग्रैप नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई

Tue, 02 Dec 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भिवाड़ी में एंटी स्मॉग गन का हो रहा इस्तेमाल। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई की गई। विभिन्न विभागों ने संयुक्त अभियान चलाया। इसमें 38,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान 32 निर्माण और ध्वस्तीकरण साइटों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इनमें से 5 साइटों पर ग्रैप नियमों का उल्लंघन पाया गया जिसके बाद प्रदूषण बोर्ड, नगर परिषद और रीको ने मिलकर 5 चालान काटे और 29,500 रुपये का जुर्माना लगाया।
नगर परिषद भिवाड़ी की टीम ने अवैध डंपिंग और कचरा जलाने के मामलों पर भी कार्रवाई की। अवैध डंपिंग रोकने के लिए 12 निरीक्षण किए गए और 10 चालान काटकर 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कचरा जलाने की 11 घटनाओं पर 7 चालान बनाए गए और 700 रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग ने प्रदूषण फैला रहे वाहनों पर भी शिकंजा कसा। विभाग ने 13 वाहनों के पीयूसी सर्टिफिकेट और अत्यधिक प्रदूषण के लिए चालान काटे, जिससे 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन




50 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया



राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। एक यूनिट में गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर, प्रदूषण मानकों का पालन न करने वाले 3 डीजी सेट को मौके पर ही सील कर दिया गया। सड़क पर उड़ रही धूल को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। रीको, बीड़ा, नगर परिषद और हाउसिंग बोर्ड ने संयुक्त रूप से 23 वॉटर टैंकर और स्प्रिंकलर तैनात किए। इसके अतिरिक्त, 4 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनें लगाई गईं, जिनके माध्यम से कुल 67 किलोमीटर सड़कों की सफाई और पानी का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें