फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 14 Jun 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। पाल्हावास फ्लाईओवर पर शुक्रवार को सड़क हादसे में गुरावड़ा गांव निवासी युवक मोहनपाल की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
रणपाल ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई मोहनपाल गांव के साथी फकीरचंद के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुरावड़ा से पाल्हावास जा रहा था। वह पाल्हावास फ्लाईओवर पर पहुंचा था कि तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से मोहनपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, फकीरचंद को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। रोहडाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें