फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्रशर से लदी ट्रॉली गड्ढे में गिरी, ड्राइवर घायल

Wed, 03 Dec 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी क्रेशर से भरी ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। गैलपुर-भोकर मुख्य मार्ग पर गड्ढे में बुधवार दोपहर क्रशर से लदी एक ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली चालक रवि गंभीर घायल हो गया। टपूकड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शिव बिल्डिंग मेटेरियल की ट्रॉली सामग्री लेकर जा रही थी। गड्ढे के पास पहुंचते ही अचानक सड़क की मिट्टी धंस गई और ट्रॉली माल सहित पानी में जा गिरी। चालक रवि के हाथ में चोट आई है। गांव के पानी की निकासी के लिए करवाया गया गड्ढा अब ग्रामीणों के लिए आफत बन चुका है। इस खुले गड्ढे में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
प्रत्यक्षदर्शी अमित कुमार ने बताया कि उनका कार्यालय गड्ढे के पास ही है। वे रोजाना ऐसी दुर्घटनाएं देखते हैं। अमित कुमार ने बताया कि करीब 2 साल पहले इस गड्ढे को 10 फीट की गहराई तक खोदा गया था और तब से लेकर आज तक यह सड़क के किनारे खुला पड़ा है। बारिश के दिनों में यह गड्ढा और खतरनाक हो जाता है। यहां कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा है। इससे अनजान वाहन चालक अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें