फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सट्टा खाई वाली करते व्यक्ति को पकड़ा

Wed, 03 Dec 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत भीड़भाड़ वाले और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाना मॉडल टाउन पुलिस ने सेक्टर 5 में सट्टा खाई वाली करते मोहल्ला खासापुरा निवासी मुकेश को गिरफ्तार करके 4050 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस ने रेलवे चौक पर शराब के ठेके के पास एक दुकान में अवैध अहाता चलाने पर एक आरोपी मेहरवाड़ा मोहल्ला निवासी शशिकांत को गिरफ्तार किया है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नजदीकी निगरानी रखी जा रही है और ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन आगे भी निरंतर जारी रहेगा। एसपी ने लोगों से अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्र में नशा बेचने वालों, जुआ खिलाने वालों या अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें