फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल बनाने की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन

Mon, 03 Nov 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। अस्पताल बनवाने की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन पर बुड़ानी गांव के बुजुर्ग चौधरी मोहर सिंह और इंद्रजीत नंबरदार बैठे। इस मौके पर तुर्कियावास गांव के पूर्व इंस्पेक्टर शेर सिंह, अमर सिंह और चांद सिंह ने अनशन पर बैठे ग्रामीणों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और अस्पताल बनाओ गांव बचाओ जैसे नारे लगाए।
धरने की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की जबकि संचालन हनुमंत उर्फ पिलानी ने किया। समिति के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि जब तक भगवानपुर की जमीन पर अस्पताल बनाने की आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का यह संघर्ष अब जनांदोलन का रूप ले चुका है और सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें