फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वैवाहिक कलह में धारूहेड़ा के युवक ने 20वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Sat, 01 Nov 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौड़ सिटी-2 स्थित 14 एवेन्यू सोसायटी में शुक्रवार को एक युवक ने 20वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी (हरियाणा) निवासी विपिन सिंह (36) ने शुक्रवार सुबह करीब 10ः30 बजे अचानक फ्लैट की 20वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हीरो कंपनी धारूहेड़ा में कार्यरत थे। पुलिस को परिजन ने पूछताछ में बताया कि गुरुवार शाम को ही विपिन गौड़ सिटी में रहने वाली अपनी बहन से मिलने के लिए आए थे। विपिन सिंह की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी वर्तमान समय में अलग रह रही है। पारिवारिक कलह के कारण वह आए दिन परेशान रहते थे। संभावना है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मामले में परिजन ने अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हालः कंपनी कर्मी के अचानक से छलांग लगाने के कारण सोसाइटी में अचानक अफरा-तफरी मच गई। सोसाइटी के गार्डों ने हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को बुलाकर पंचायत नामा भरा गया। परिजन ने पुलिस को बताया कि घटना से पूर्व विपिन कुछ देर पहले तक सामान्य थे। परिवार के साथ बातचीत भी कर रहे थे। अचानक इस तरह कदम उठाने से सभी हैरान हैं। युवक जिस फ्लैट में अपनी बहन से मिलने के लिए आया था वह उसकी बहन का खुद का फ्लैट है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें