नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा पर बच्चों को जागरूक करते टीम। स्रोत : स्कूल
- फोटो : katra news
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में शुक्रवार को एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की दुर्गाशक्ति प्रमुख सुनीता व रंगकर्मी सतीश मस्तान ने अपनी टीम के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन और साइबर सतर्कता का संकल्प भी लिया।