कोसली अस्पताल में कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। चिकित्सकों की मानें तो तीन माह में पहला मरीज अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।
इन दो नए मरीजों के साथ जिले में अब कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन पर पहुंच गई है। दो मरीज होम आइसोलेट हैं, वहीं एक निजी अस्पताल में भर्ती है। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश के अनुसार जिले में मंगलवार को दो पॉजिटिव मरीज हैं। आशंकित तीसरी लहर को रोकने लिए सभी को मास्क व सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। नागरिक अस्पताल, बावल व कोसली अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुके हैं। ट्रॉमा सेंटर भी जल्द ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएगा। इसके आलवा सीएचसी में भी प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। वहीं सभी सीएचसी व पीएचसी केेंद्रों में 24 घंटे बिजली सप्लाई की व्यवस्था कर दी गई है। चिकित्सकों से लेकर बेड़ों की संख्या भी बढ़ाई गई है।