फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाइक रैली से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक

Sat, 13 Dec 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों की शपथ लेते पुलिस टीम व लोग। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को भिवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम किया। इस दौरान परिवहन विभाग कार्यालय से खीजूरीवास टोल तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली में ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के कर्मचारी सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन से राहगीरों को सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया। परिवहन विभाग के अधिकारी राजवीर चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात पुलिस, पर्यावरण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
चौधरी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है ताकि वे इसे अपने जीवन में स्थायी रूप से अपनाएं। इससे न केवल खुद को, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। निजी स्कूलों द्वारा बिना बाल वाहिनी रजिस्ट्रेशन के वाहनों का उपयोग करने के मुद्दे पर अधिकारी ने कहा कि सभी निजी स्कूलों को इस संबंध में समझाया जा रहा है और समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। यदि कोई स्कूल नहीं मानता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी, यातायात प्रभारी संजय शर्मा, परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी तथा शहर के बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें