फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैनिक का डेबिट कार्ड बदल कर खाते से निकाले 85 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। ठगों ने शनिवार को सेवानिवृत्त सैनिक का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित कैंटीन से सामान लेने आया था। सेवानिवृत्त सैनिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला झज्जर के गांव भूरावास के रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि वह सेवानिवृत्त सैनिक हैं। शनिवार को वह कोसली स्थित सीएसडी कैंटीन से सामान लेने के लिए आए थे। पैसे कम होने के कारण वह कैंटीन के सामने स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए चले गए। उन्होंने एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकले। बूथ में उनके पीछे खड़े दो युवकों ने मदद का झांसा देकर उनसे डेबिट कार्ड ले लिया, लेकिन युवकों द्वारा प्रयास करने के बाद भी रुपये नहीं निकले तो उन्होंने डेबिट कार्ड लौटा दिया। कार्ड लेने के बाद वह घर आ गए। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से पांच हजार रुपये कटने का मैसेज आया। कुछ देर बाद दो बार में बीस हजार रुपये और कट गए। इसके बाद खाते से 60 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। कुछ ही देर में उनके खाते से 85 हजार रुपये कट गए। वह डेबिट कार्ड लेकर दोबारा से बूथ पर पहुंचे। वहां पता लगा कि उनके पास मौजूद डेबिट कार्ड किसी और अन्य व्यक्ति का है। ओमप्रकाश के अनुसार मदद करने का झांसा देकर दोनों युवकों ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया और बैंक खाते से रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें