फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के नए कनेक्शन व लोड़ बढ़वाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के नए कनेक्शन व लोड बढ़वाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से नए कनेक्शन, लोड़ बढ़वाने और अन्य कार्य के लिए मैन्युअल सिस्टम बंद कर दिया गया हैं। अब इन कार्यों के लिए उपभोक्तओं को ऑनलाइन ही आवेदन करने पड़ेंगे। अगर कोई उपभोक्ता ऑफलाइन आवेदन करता है तो उसका आवेदन विभाग द्वारा रद्द कर दिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता निगम कार्यालय के अलावा अटल सेवा केंद्र जाकर अपनी फाइल को ऑनलाइन करवा सकता हैं। निगम की ओर से ऑनलाइन साइट पर गाइड लाइन भी दी गई है। उपभोक्ताओं को 30 दिन के अंदर ही नया कनेक्शन के निर्देश दिए गए हैं।
- अटल सेवा केंद्र पर कर सकते हैं ऑनलाइन :
निगम अधिकारियों का कहना हैं कि बिजली का कोई नया कनेक्शन लेने, लोड बढ़वाने, नाम बदलवाने, कनेक्शन संबंधित जानकरी एवं अन्य कोई सुविधा प्राप्त करना चाहते है तो निगम द्वारा बनाई गई ऑनलाइन आवेदन सुविधा का प्रयोग करें। इसके साथ ही अपने निकटतम अटल सेवा केंद्र पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

- सेवा केंद्रो का बनाया वाट्सएप ग्रुप :
पिछले दिनों अटल सेवा केंद्रो के संचलाकों के द्वारा बैठक आयोजित की गई थी। इसमें उनको बिजली के नए कनेक्शन लेने, लोड़ बढ़वाने व अन्य सुविधा के बारे ऑनलाइन फाइल भरने के निर्देश दिए गए । इसके साथ सभी संचालकों का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। अगर किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो ग्रु्प के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
- ऑनलाइन ही मिलती है सभी अपडेट :
अगर आप ऑनलाइन नया कनेक्शन लेते है तो आपको आपके मोबाइल पर तुरंत मेसेज के माध्यम से सारी जानकारी मिल जाएगी। कनेक्शन की सारी प्रक्रिया मेसेज के द्वारा ही मिल जाएगी। कनेक्शन की फीस भी ऑनलाइन जमा करवानी पड़ेगी। इसके लिए उपभोक्तओं को निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

वर्जन :
कनेक्शन के लिए बिजली अधिकारी से ही संपर्क करें। बिजली कनेक्शन के लिए ठेकेदार अथवा अन्य बाहरी व्यक्ति के बहकावे में न आएं, ताकि किसी प्रकार की बेइमानी से बचा जा सकें। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित अधिकारी से मिलकर समाधान करवाएं। कनेक्शन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बेहतर बनाई गई हैं। निर्धारित समय पर ही कनेक्शन देने का प्रयास करते हैं।
राजकुमार जजौरिया, एसई, बिजली निगम रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें