फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले की तीनों विधानसभा की मतगणना के लिए लगेंगी 48 टेबल

Thu, 30 May 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी, राहुल हुड्डा। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि 4 जून को होने वाली लोकसभा आम चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों बावल, कोसली व रेवाड़ी की मतगणना के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों को वीरवार 30 मई को दोपहर 12 बजे जैन पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में प्रथम मतगणना प्रशिक्षण और सोमवार 3 जून को द्वितीय मतगणना प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना टीम में मतगणना ऑब्जर्वर, माइक्रो आब्जर्वर व मतगणना सहायक शामिल होंगे।
विज्ञापन


काउंटिंग स्टाफ को मतगणना के दिन पता चलेगा कौनी सी टेबल पर देनी है ड्यूटी
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया मंगलवार 4 जून को ठीक प्रात: 8 बजे से आरंभ होगी। पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बावल व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना रेवाड़ी के सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में और रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सरकुलर रोड स्थित जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में होगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 48 टेबल लगाई जाएंगी। गुड़गांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बावल व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14-14 टेबल और रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 20 टेबल मतगणना स्थल पर लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टेबल पर तीन सदस्यों का स्टाफ नियुक्त किया गया है, जिनमें काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग सहायक व काउंटिंग माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन ही संबंधित स्टाफ को यह जानकारी मिलेगी कि उन्हें कौन सी टेबल पर मतगणना ड्यूटी देनी है। मतगणना के लिए रिजर्व स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें