फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वार्ड नंबर-11 में दूषित पानी की सप्लाई से लोग परेशान

Thu, 30 May 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सप्लाई में आ रहा गंदा पानी। स्रोत : वार्डवासी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी के बीच दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। बुधवार सुबह वार्ड नंबर-11 स्थित केवल बाजार और आसपास के इलाके में लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंचा। उसके बाद इसकी शिकायत अधिकारियों को की गई। वार्ड नंबर-11 निवासी प्रह्लाद, पंकज, चिराग, कपिल ने बताया कि उनके यहां जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से आने वाली सप्लाई के जरिए जल आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

पिछले 3-4 दिनों से दूषित पानी पेयजल सप्लाई के साथ घरों में पहुंच रहा है। इस तरह की समस्या एक महीने पहले भी हुई थी, जिसके बाद विभाग के कर्मचारियों ने वाटर सप्लाई की लाइन को ठीक कर दिया था, लेकिन अब फिर से वो ही समस्या बन गई है। बुधवार सुबह जब पानी की सप्लाई दी गई तो घर में लगी नल से दूषित पानी आया। लोगों का कहना है कि गर्मी की वजह से वैसे ही बुरा हाल है। ऊपर से दूषित पानी से बिमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है। मांग की साफ पानी की सप्लाई दी जाए।
तीन दिन से गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान

लोगों ने बताया कि यह समस्या 3 दिन पुरानी है। उसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। गर्मी में पानी की काफी जरूरत होती है। अगर पानी ही नहीं मिलेगा तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी समस्या हो रही होगी। क्योंकि पानी से ही दिनचर्या शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला संज्ञान में आने के बाद एक टीम को भेज दिया गया था। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-विनय चौहान, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें