फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर लिंक भेजकर महिला से ठगे 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। गांव भड़ंगी निवासी एक महिला के मोबाइल पर लिंक भेजकर ठगों ने बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भड़ंगी निवासी उर्मिला ने बताया है कि उसके मोबाइल पर सात अप्रैल को एक व्यक्ति की कॉल आई। इस दौरान कॉल करने वाले ने फोन-पे पर पैसे डालने की बात कही। इसके बाद उसने फोन-पे खोलकर लिंक क्लिक कर भेजे गए रुपये चेक करने को कहा। उर्मिला ने मोबाइल पर भेजे गए लिंक को खोला तो उसके खाते से दस हजार रुपये निकाल गए। साइबर ठग ने दोबारा लिंक क्लिक कर चेक करने को कहा तो 20 हजार रुपये तथा तीसरी बार लिंक खोलने पर बैंक खाते से दस हजार रुपये की राशि कट गई। तीन बार में उर्मिला के बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला ने पुलिस को फोन कॉल करने वाले का नंबर देकर नाहड़ चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने बुधवार को महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें