फोटो : 12गांव गिदोखर में लोगों को संबोधित करते स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रक
रेवाड़ी। परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने गांव गिदोखर में जन संपर्क अभियान चलाया। अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में एक विशेष रूप से भावनात्मक और प्राथमिक वर्ग की पहचान की है। ऐसे परिवार जिनमें केवल एक ही वृद्ध सदस्य (आयु 80 वर्ष या उससे अधिक) है और सत्यापित वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम है ऐसे 37,262 परिवार चिह्नित किए गए हैं।
ऐसे व्यक्ति राज्य के सबसे अधिक सामाजिक एवं शारीरिक रूप से असुरक्षित नागरिकों में शामिल हैं जो परिजनों या पारिवारिक सहयोग तंत्र से सक्रिय देखभाल के दायरे से बाहर रहते हैं।
परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों के आधार पर ऐसे परिवारों की संख्या चिह्नित की गई है। यह प्रथम अवसर है जो वृद्ध व्यक्तियों तक भावनात्मक और सम्मानजनक तरीके से पहुंच बनाने का आदेश जारी किया है ताकि उनके जीवन यापन की स्थिति, स्वास्थ्य स्थिति और सामाजिक सहयोग व्यवस्था को समझा जा सके। कार्यक्रम में 300 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया।