फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले में अब तक 3280 सैंपल लिए

Thu, 22 Oct 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लार्वा की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : विभाग - फोटो : रामलीला मैदान में कुश्ती दंगल में एक दूसरे पहलवान को पटखनी देने की कोशिश। स्रोत कमेटी
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सरकारी अस्पतालों में 15 और निजी अस्पतालों में 10 सैंपल लिए गए। अब तक जिले में कुल 3280 सैंपल लिए जा चुके हैं। डेंगू के चार नए मरीज सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सामने आए हैं। इनमें से किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार जिले में डेंगू के 36 मरीज ऐसे हैं, जिनका उपचार ओपीडी में ही किया गया। अब तक अस्पताल में भर्ती डेंगू के 20 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। डेंगू से जिले में अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में डेंगू के 24 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सीएचसी गुरावड़ा में पांच, मीरपुर में 12, बावल में 11, खोल में तीन और नाहड़ में एक केस दर्ज किया गया है। जिले में अब तक घरों की जांच के दौरान 17,37,241 सोर्स रिडक्शन गतिविधियां की गई हैं, जबकि 2628 नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक मलेरिया के 14 मामले सामने आए हैं। इनमें नौ स्थानीय और पांच जिले या राज्य से बाहर के मामले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें