फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्टेम मेले में 32 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए मॉडल

Sun, 16 Feb 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06विद्यालय में आयोजित स्टेम मेले का दृश्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहीद धर्मसिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुखी में शनिवार को स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथेमेटिक्स) मेले का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया। कुल 32 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

छात्रा अंतिम का मॉडल स्मार्ट ग्लूकोज मीटर, छात्र रक्षित का मॉडल हाइड्रोलिक मशीन, छात्रा शिवानी का मॉडल फिंगर ज्वाइंट चर्चित माॅडल रहे। विज्ञान शिक्षिका प्रेरणा यादव ने इस मौके पर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से जादू, अंधविश्वास एवं विज्ञान के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, हुसैनपुर के विषय विशेषज्ञ, निरेनपाल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी प्रस्तुतियां बेहद ज्ञानवर्धक एवं रोचक रही। विद्यालय की प्राचार्या उमा यादव ने कहा कि विद्यालयों में स्टेम मेले का आयोजन करवाना एक दूरदर्शी सोच का परिणाम है, स्टेम मेलों के आयोजन से भविष्य में हमारे स्कूलों से अगणित वैज्ञानिकों का निकला तय है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीभगवान बव्वा, राजपाल यादव, अमित सोलंकी,अंजू बाला, कैलाश चंद, कविता शर्मा, कैलाश चंद्र, उमेद सिंह डीपीई, सरोज यादव, मुकेश कोहारड, मधु यादव,अंशु यादव, मनोज नठेड़ा, जितेन्द्र कुमार, कुलदीप यादव, एवं कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें