फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में 32 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 15 Apr 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीएमजी ग्रुप के अंतरिक्ष टावर के सामुदायिक केंद्र में रोटरी क्लब ऑफ रेवाडी मेन और भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बीएमजी ग्रुप के निदेशक रिपुदमन गुप्ता मुख्य अतिथि थे। 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब की अध्यक्ष ज्योति अदलखा ने बताया कि यह 15वां रक्त शिविर था। इस वर्ष 2500 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया है। सचिव नेहा शर्मा ने इस रक्त शिविर को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। विवेकानंद शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल बत्रा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव डॉ. आरबी यादव, जिला अध्यक्ष प्रशासन डॉ. नवीन अदलखा, अनुकूल शर्मा, हरीश मेहंदीरत्ता, सीए निधि गौतम, सुषमा गुप्ता, अनुराधा सैनी, सीए यशपाल यादव, सुनील यादव और संयोजक रमेश सचदेवा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें