रेवाड़ी। सभा में उपस्थित जांगिड़ ब्राह्मण सभा के सदस्य। स्रोत: स्वयं
रेवाड़ी। प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर रेलवे चौक रेवाड़ी के प्रांगण में जांगिड़ ब्राह्मण सभा शाखा रेवाड़ी के आह्वान पर सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रामेश्वर दयाल शर्मा जांगिड़ पूर्व जिला अध्यक्ष जांगिड़ ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी ने की।
सभा में सर्व प्रथम कनीना में हुए स्कूल बस हादसे में जुदा हुए बच्चों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रेवाड़ी शाखा सभा अध्यक्ष सत्यपाल शर्मा के नेतृत्व में सभा सदस्यों ने कैलाश चन्द्र जांगिड़ अध्यक्ष जांगिड़ ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी का पगड़ी पहना कर सम्मान किया। इस अवसर पर कैलाश चंद जांगिड़ ने जांगिड़ ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक युवती के लिए निशुल्क विवाह परिचय पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि हर रविवार को विवाह योग्य युवक युवती के परिचय पंजीकरण हेतु समिति के सदस्य गण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जागिंड़ ब्राह्मण धर्मशाला भवन ओल्ड कोर्ट रोड रेवाड़ी में उपलब्ध रहेंगे।
जिला अध्यक्ष ने बच्चों में संस्कार और शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने के लिये प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं। शिक्षित बच्चे ही उन्नत राष्ट्र और समाज का निर्माण करते हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश चन्द्र जांगिड़ ने 5100 रुपये श्रीविश्वकर्मा मंदिर रेलवे चौक रेवाड़ी व 51000 रुपये जांगिड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला ओल्ड कोर्ट रोड़ रेवाड़ी को सहयोग राशि भेंट की।