फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर में आई तकनीकी खराबी से परेशान किसानों बावल रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वर में आई तकनीकी खराबी से परेशान किसानों बावल रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन

रेवाड़ी। बिठवाना स्थित अनाज मंडी में सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण वीरवार को किसानों की सरसों की खरीद नहीं हुई। इस बात से नाराज किसानों ने अवरोधक लगाकर रेवाड़ी-बावल रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना के बाद माडल टाउन थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब तीस मिनट बाद हैफेड के जीएम के आश्वासन के बाद जाम खोला।
बिठवाना स्थित अनाज मंडी में वीरवार को सर्वर में सुबह से ही तकनीकी खराबी के कारण किसानों की सरसों की खरीद नहीं हो पा रही थी। दोपहर बाद दो बजे तक मात्र 15 किसानों की ही सरसों खरीदी गई थी। किसानों ने संबंधित अधिकारियों को भी कई बार शिकायतें की, लेकिन अधिकारियों ने सर्वर की समस्या बताकर पल्ला झाड़ लिया। इस बात से गुस्साए किसान अनाज मंडी के सामने रेवाड़ी-बावल रोड पर अवरोधक डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। जाम की सूचना के बाद माडल टाउन थाना प्रभारी राजेंद्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अपनी बात पर अड़े रहे। किसानों का कहना था कि कभी नमी तो कभी कागजों के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा था, अब सुबह से ही सर्वर के नाम पर परेशान किया जा रह है। करीब आधा घंटा बाद हैफेड के महाप्रबंधक नीरज त्यागी व नायब तहसीलदार अजीत सिंह के आश्वासन के बाद किसानों ने खोल दिया।
विज्ञापन

-------
ऑफ लाइन शुरू हुई खरीद
सड़क पर जाम लगाने के बाद हैफेड की ओर से मंडी में ऑफ लाइन सरसों की खरीद शुरू की गई। हालांकि सर्वर डाउन होने के कारण दो बजे तक मात्र 15 किसानों की सरसों खरीदी गई थी। दोपहर बाद ऑफलाइन शुरू की गई खरीद के बाद करीब 55 किसानों की करीब 12 क्विंटल सरसों की खरीद की गई।
----
बिठवाना की अनाज मंडी से मेरा गांव करीब 15 किलोमीटर दूर है। जल्दी नंबर के चक्कर में सुबह चार से अनाज मंडी में बैठे हुए है। लेकिन नंबर नहीं आया है। अधिकारी सर्वर की खराबी का बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सरकार किसानों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है।
- मुकेश, लिसाना।
----
कभी सरसों में नमी की बात कह कर इंताजार करने को कहा जाता है तो कभी अन्य कागजातों में कमी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। आज सुबह से सर्वर में खराबी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। दिनभर का भूखा-प्यास किसान रोष प्रकट करने के अलावा क्या कर सकता है। सरकार किसानों को परेशान कर रही है।
प्रवीण, किसान।
---
सरकार किसानों को परेशान कर रही है। जिसकी वजह से किसान आढ़तियों के पास सरसों बेचने को मजबूर हो रहे हैं। अपनी समस्या से कई बार अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है, लेकिन अधिकारी भी अनसुना कर देते है। वीरवार को सुबह से परेशान हो रहे हैं।
- लालसिंह, लिसाना
----
सर्वर डाउन की बात कहकर सुबह से ही परेशान किया जा रहा है। दिनभर के भूखे-प्यासे किसान सरकार की ढुलमुल रवैये के कारण आढ़तियों के पास सस्ते भाव में सरसों बेचने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों ने अपनी समस्या अधिकारियों के पास भी रखी है, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

- रामौतार, किसान।
--------
सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को परेशान हुई है। अब किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। हैफेड किसानों की सरसों का एक-एक दाना खरीदेगी। सर्वर में तकनीकी खराबी के बाद ऑफ लाइन खरीद शुरू करा दी गई है।
नीरज त्यागी, महाप्रबंधक हैफेड रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें