योग और ध्यान शिविर में 50 प्रशिक्षुओं ने लिया हिस्सा
रेवाड़ी। आर्ट आफ लिविंग रेवाड़ी संस्था की ओर से 27 मार्च से 1 अप्रैल तक छ: दिवसीय योगा व ध्यान शिविर माडल टाउन स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चलाया जा रहा है। आर्ट आफ लिविंग के मीडिया कोआर्डिनेटर शक्ति नैनावत ने बताया कि सुबह के सत्र में हैप्पीनेश प्रोग्राम 18 वर्ष से ऊपर उम्र वालों के लिए, दोपहर व शाम को उत्कर्ष प्रोग्राम 7 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों के लिए व मेघा योगा 13 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों के लिए लगाया गया है। लगभग 50 प्रशिक्षु योगा व ध्यान शिविर में भाग ले रहे हैं।
शिविर वरिष्ठ प्रशिक्षक ब्रह्मप्रकाश भारद्वाज व उर्मिला भारद्वाज के निर्देशन में चलाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आज हर बच्चे में अव्वल आने की होड़ से उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। नित्य ध्यान, प्राणायाम व सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से शरीर स्वस्थ व मन शांत हो जाता है और विचारों में सकारात्मकता आती है। इस मौके पर सुधीर, प्रवीण, लाल किशन, राजू वर्मा व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।