फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 7.54 करोड़ से 26 लिंक मार्गों की होगी विशेष मरम्मत, 200 गांव के लोगों को होगा लाभ

विज्ञापन
गांव झोलरी से खानपुर की तरफ जाने वाले लिंक मार्ग की खराब दशा। संवाद
विज्ञापन
प्रवेश चौहान
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में 26 लिंक मार्गों की दशा सुधारने के लिए 7.54 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। खास बात यह रहेगी इन लिंक मार्गों की विशेष मरम्मत की जाएगी, ताकि जल्द सड़क पर गड्ढे न पड़े और टूटने जैसी नौबत से छुटकारा मिल सके।
फिलहाल हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने टेंडर भी जारी कर दिया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों की दशा सुधारने का कार्य शुरू हो जाएगा। विपणन बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 को लेकर चार अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। जारी टेंडर के मुताबिक विपणन बोर्ड की तरफ से कोसली, नाहड़, रेवाड़ी, डहीना, कुंड की सड़कों को ठीक किया जाएगा। इससे 55 गांव की कनेक्टिविटी पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। करीब 200 गांव के लोगों को इससे फायदा होगा। जो लोग शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में किसी कार्य के लिए जाते हैं, उनके लिए भी काफी सहूलियत हो जाएगी। मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से लिंक मार्गों का सर्वे किया गया था। उसके बाद चिह्नित कर प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय मंजूरी के लिए फाइल भेजा थी। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर सड़कें खस्ताहाल स्थिति में

फिलहाल मौजूदा समय में ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर सड़कें खस्ताहाल स्थिति में हैं। जगह-जगह पर गड्ढे होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। रात के समय में कई बार हादसा होने का भी खतरा रहता है। इसे देखते हुए ही विशेष मरम्मत के तहत टेंडर लगाया गया है। लिंक मार्ग एक दूसरे गांव को आपस में कनेक्ट करते हैं।



अधिकतर लिंक मार्गों की दूरी 3 से लेकर 5 किमी तक

अधिकतर लिंक मार्गों की दूरी 3 से लेकर 5 किलोमीटर तक की है। छव्वा से अनाज मंडी कोसली की सड़क ठीक होने से किसानों को भी काफी लाभ होगा, क्योंकि यहां पर अनाज मंडी में फसल बेचने के लिए किसान आते हैं। सड़क कुछ जगह पर टूटी होने के कारण किसानों को काफी परेशानी होती है। सड़क ठीक होने से ग्रामीणों का समय भी बचेगा और हादसे से कम होंगे।
विज्ञापन


हर साल सड़क दुर्घटना में होती हैं मौतें

सड़क दुर्घटना में 2020 में 271 लोगों की मृत्यु हुई थी और 631 घायल हुए थे। 2022 में 211 लोगों की मृत्यु और 500 लोग घायल हुए थे। 2023 में 227 लोगों की मौत और 514 लोग घायल हुए थे। 2024 में 210 लोगों की मृत्यु और 765 लोग घायल हुए थे। 2025 में अभी तक 50 से अधिक लोगों की मौत 70 लोग घायल हो चुके हैं। सड़कें चकाचक होंगी तो सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी।

इन रास्तों पर हाेंगे 2.19 करोड़ रुपये खर्च

बुडाना से हांसाका
तुर्कियावास से मीरपुर
फदनी से तुर्कियावास
भगवानपुर से डोहकी
जौनियावास से कापड़ीवास
छिल्लर से जैतपुर
डोहकी से मुंधलिया
बंबर से मंढिया कलां वाया एनएच 71


इन रास्तों पर होंगे 2.2 करोड़ रुपये खर्च

गांव झोलरी से खानपुर खुर्द
झाल से नेहरूगढ़ और पीडब्ल्यूडी रोड
लिलोढ़ से कोहारड
नोसवा से बहाला
नेहरूगढ़ से लुखी वाया गुजरवास
बिसोवा से मुमताकपुर
खुर्शीदनगर से गोरिया

-
इन रास्तों पर होंगे 1.96 करोड़ रुपये खर्च


आलियावास से भटेड़ा रोलियावास
डहीना से कंवाली
धारौली से मोतला
धवाना से आश्रम बाबा नाला वाला
कृष्णा नगर से टूमना
निमोठ से कपूरी
रामपुरी से फतेहपुरी

-

इन रास्तों पर होगा 1.19 करोड़ रुपये खर्च

रतनथल से सुरखपुर
कन्होरी से छप्पार
लाला से मोहीदीनपुर
हंसावास से गादला
छव्वा से अनाज मंडी कोसली

-
वर्जन
ग्रामीण क्षेत्रों में लिंक मार्गों की मरम्मत होगी। इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

-बिजेद्र ढिल्लों, एसडीओ, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें