फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव खरखड़ा में 4 एकड़ में बनेगा हर्बल पार्क, 200 से अधिक जड़ी बुटियां लगेंगी

विज्ञापन
आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा वीसी में जिला के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देेते हु
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव खरखड़ा में लगभग 4 एकड़ में हर्बल पार्क बनाया जाएगा। इससे यहां पर आने वाले पर्यटक जड़ी बूटियों के अलावा वैदिक उपचार पद्धति के बारे में भी जानकारी ले सकेंगे। आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा ने बुधवार को वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से गांव खरखड़ा में बनाए जाने वाले हर्बल पार्क की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 दिन के अंदर इसकी पूरी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें। जिला प्रशासन की ओर से डीडीपीओ नरेंद्र सारवान व जिला आयुष अधिकारी डा.दिनेश कुमार ने जिले में बनने वाले हर्बल पार्क के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

वीसी में महानिदेशक संजीव वर्मा ने बताया कि हर्बल पार्क के माध्यम से किसानों को वितरण के लिए गुणवत्ता वाले बीज और पौधे तैयार करने में मदद मिलेगी। इस हर्बल पार्क पत्थरचट, एलोवेरा, नागफनी, बेलपत्र, नीम, अश्वगंधा, करकरा, फनी सहित करीब 200 से अधिक जड़ी बुटियां लगाई जाएंगी। हर्बल पार्क में शिकाकाई, अश्वगंधा, तुलसी, मरवा, छुईमुई, शतावरी, बेहडा, तेजपत्ता, पिलखन, ग्वार पाठा, सर्पगंधा, पुत्रन जीवा, रुद्राक्ष, काला बांसा, गोंद कतीरा, सफेद चंदन, हार शृंगार, बड़ी इलायची, सदाबहार समेत सैकड़ों दुर्लभ जड़ी बूटियां भी पैदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्यटक यहां जड़ी बूटियों के माध्यम से प्राचीन काल में होने वाले उपचार के बारे में जानकारी भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें