फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 परीक्षा केंद्रों पर 22800 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 31 अक्तूबर, एक और दो नवंबर को जिले में बनाए गए केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को 38 केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 22,800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इन परीक्षाओं को नकल रहित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में 28 उड़नदस्ता अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जोकि अपने निर्धारित केंद्रों पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में लिखित परीक्षा के लिए 28 स्थानों पर 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जैन बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अहीर कालेज, सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल सहारनवास, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना, आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली रोड, सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली रोड, केएलपी कालेज, यूरो इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली रोड, माता राज कौर इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलाजी सहारनवास, यदुवंशी शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी रोड में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। इसके अलावा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कालेज, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, कैंब्रीज स्कूल गढ़ी बोलनी रोड, राज इंटरनेशनल स्कूल लियो चौक, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 रेवाड़ी, सोमाणी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी गढ़ी बोलनी रोड रेवाड़ी, ऋषि पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल जोनावास, स्काई वर्ल्ड स्कूल सनसिटी, स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल झज्जर रोड, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सरकुलर रोड, जैन कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल सरकुलर रोड, सैनी पब्लिक स्कूल दिल्ली गेट, हिदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल माडल टाउन और माउंट लिट्रा जी स्कूल दिल्ली रोड में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिले में आगामी दो नवंबर को आयोजित होने वाली पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्र बने शिक्षण संस्थानों में नान वर्किंग डे घोषित किया गया है। उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकुला की ओर से रेवाड़ी जिला में पुलिस में सिपाही पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में जिन परीक्षा केंद्रों पर दो नवंबर को पुलिस कांस्टेबल (जीडी) की परीक्षा होनी है उन शैक्षणिक संस्थानों का नान वर्किंग डे घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें