फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिंदू सम्मेलन में 2 हजार महिलाओं और पुरुषों ने लिया हिस्सा

Mon, 02 Feb 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हंस नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम बस्ती के अंतर्गत हंस नगर में हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत हवन-यज्ञ से हुई। इसमें बस्ती के सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र से जुड़े महिला-पुरूषों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान देशभक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में विनीत अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत महाबीर प्रसाद ने की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह और बच्चों से धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
सम्मेलन में राव तुलाराम बस्ती से करीब 2 हजार महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।
समिति के संयोजक मनीष ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कई बैठकें की गईं और समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर समिति सदस्य नवीन, शेखर, जयमाला, कुणाल, विकास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें