फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार पर हमलाकर ढाई लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को स्कूल से लाने जा रहे कार सवार को हमलावरों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से जमकर पीटा और उसके बेसुध होने पर भाग निकले। घायल कार चालक ने बताया कि हमलावर उसके गले में पड़ी सोने की चेन और कार में रखे रखे 2.5 लाख रुपये भी अपने साथ ले गए। पीड़ित की शिकायत पर कुंड चौकी पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत पांच अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी भी पीड़ित के गांव के रहने वाले हैं। दिनदहाड़े ये वारदात कुंड बैरियर के पास हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मनेठी निवासी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि गत वीरवार को वह अपने बच्चों को स्कूल से लाने जा रहा था। इसी दौरान कुंड बैरियर के पास दो कारों में सवार होकर आए कुछ युवकों ने उसकी कार को आगे व पीछे से घेर लिया । इस पर उसने अपनी कार में ब्रेक लगाया। जैसे ही उसने अपनी कार रोकी तो दोनों कार से पांच-छह युवकों हाथ में लोह की राड व डंडे लेकर उतरे और उसकी कार के शीशे तोड़फोड़ डाले। इसके बाद उसे जबरदस्ती कार से बाहर खींच लिया।
इसके बाद सभी हमलावरों ने लाठी-डंडों व राड से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी और कार में रखे ढाई लाख रुपये व गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। इसके बाद आरोपी अचेत अवस्था में उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। हमला करने वालों में से गांव निवासी वरुण, तरुण उर्फ मोनी, टोनी उर्फ जितेंद्र व शाका चार को उसने पहचान लिया था। जबकि ने अन्य को नहीं पहचान पाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें