फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में आए 185 आवेदन

Sun, 01 Jun 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए अबतक 185 आवेदन आए हैं। विद्यार्थी बहुतकनीकी संस्थानों में 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दो सरकारी बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना व धामलावास में हैं। लिसाना कॉलेज में विभिन्न डिप्लोमा कोर्स की 360 सीट पर दाखिले होंगे।
सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

दस्तावेजों में 10वीं और 12वीं की मार्कशीट या रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, जाति और रिहायशी प्रमाणपत्र शामिल करने होेंगे। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के श्रेणी, आय और परिवार पहचान पत्र का सत्यापित होना जरूरी है।
परिवार पहचान पत्र में विद्यार्थी, पिता और माता का नाम मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार होना चाहिए। 12वीं के आधार पर (12वीं नॉन मेडिकल) अप्लाई करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट लेकर आना होगा।
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 4 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। 10वीं कक्षा वालों के लिए पहली काउंसिलिंग 10 से 15 जुलाई तक चलेगी। दूसरी काउंसिलिंग 23 से 26 जुलाई तक होगी।
12वीं कक्षा वाले विद्यार्थियों की पहली काउंसिलिंग 30 जून से 3 जुलाई और दूसरी काउंसिलिंग 11 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी। पहली काउंसिलिंग वालों को 16 जुलाई और दूसरी काउंसिलिंग वालों को 28 जुलाई को सीटें आवंटित की जाएंगी।
12 वीं पास विद्यार्थियों के लिए शेड्यूल : 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे, 23 जून से 25 जून तक ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन होगा, 27 जून शाम 5 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। 30 जून सुबह 10 बजे से 3 जुलाई रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन च्वाइस भरनी होगी। 4 जुलाई शाम 5 बजे सीट अलॉटमेंट होगी। 7 जुलाई सुबह 10 बजे से 9 जुलाई शाम 5 तक प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग होगी।

10वीं पास विद्यार्थियों के लिए शेड्यूल : 30 जून रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 1 जुलाई से 7 जुलाई तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। 8 जुलाई को शाम 5 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। 10 जुलाई सुबह 10 बजे से 15 जुलाई रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन च्वाइस भरनी होगी। 16 जुलाई शाम 5 बजे सीट अलॉटमेंट होगी। 17 जुलाई सुबह 10 बजे से 21 जुलाई शाम 5 बजे तक प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन




बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में सीट की स्थिति

मैकेनिकल इंजीनियरिंग60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी60
सिविल इंजीनियरिंग60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग60
और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग60

बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में सीट की स्थिति
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्रिकल 60
मैकेनिकल60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्राॅनिक्स30
इंस्ट्रमेंशन एंड कंट्रोल कोर्सेज30


वर्जन :

बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जारी शेड्यूल के मुताबिक 30 जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। -डॉ. सुखबीर यादव, प्रिंसिपल, बहुतकनीकी संस्थान लिसाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें