फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1833 वाहनों की जांच, 27 के काटे चालान, 9 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस की ओर से शनिवार की रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। रात भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बेचने, सट्टा लगाने, सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने तथा मोटर साइकिल चोरी करने के मामले में 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अभियान के दौरान की गई नाकाबंदी का निरीक्षण किया और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस का नाइट डोमिनेशन अभियान शनिवार रात 10 बजे से शुरू होकर रविवार तड़के चार बजे तक चलाया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी रात के समय गश्त पर रहे और सुरक्षा व्यवस्था व नाकाबंदी का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पुलिस ने 206 सार्वजनिक स्थानों को चेक कर 131 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी भरे गए हैं। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 1833 वाहनों की जांच की, इनमें से 27 वाहनों के चालान काटे गए। एक वाहन को इंपाउंड किया गया। 9 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। वहीं सेक्टर-छह थाना पुलिस ने गांव ततारपुर निवासी सोमदत्त व गुरुग्राम के गांव बलेवा निवासी वेद प्रकाश को धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास से तथा जाटूसाना थाना पुलिस ने श्याम नगर निवासी संजय कुमार पुत्र बोदन व संजय कुमार पुत्र आनंदपाल को बेरली से हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार किया है। सेक्टर-6 पुलिस ने आरोपियों की एक स्कूटी कब्जे में ली है। धारुहेडा थाना पुलिस ने एक आरोपी श्योराज माजरा हाल निवासी आनंद नगर रेवाड़ी निवासी गोपाल उर्फ गोलू पुत्र रामदास को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। धारुहेड़ा पुलिस ने चोरी किया गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
इंसेट
सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार
सट्टा खाईवाली करते हुए शहर थाना पुलिस ने मोहल्ला गुड़िया सराय निवासी राकेश कुमार उर्फ काके को तेलीवाड़ा मोहल्ला से काबू कर 1720 रुपये, सेक्टर-छह थाना पुलिस ने धारूहेड़ा के मोहल्ला कोसलिया निवासी सत्यबीर को काबू कर 2870 रुपये व धारूहेड़ा थाना पुलिस ने राजपुरा के निकट से गांव खटावली निवासी वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर 2520 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इंसेट
अवैध शराब के साथ तीन काबू, एक फरार
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पोसवाल चौक के निकट से गांव गोकलगढ़ निवासी भावेश मित्तल से 20 बोतल देसी शराब बरामद की है। रोहडाई थाना पुलिस ने गांव गुरावड़ा निवासी मुकेश उर्फ प्रवीन को उसके घर के सामने गिरफ्तार कर 22 बोतल देसी शराब बरामद की है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गांव अलावलपुर बस स्टैंड से बिहार के जिला नवादा के गांव हिसुआ चंदन को 12 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। रामपुरा थाना पुलिस ने 15 बोतल देसी शराब व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी युवक शास्त्री नगर निवासी रणजीत मौके से भागने में कामयाब हो गया।
वर्जन:
अभियान का मुख्य उद्देश्य रात में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा असामाजिक तत्वों के अंदर कानून का भय पैदा करते हुए आमजन को सुरक्षित रखना है। जिला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाती रहेगी। - राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, रेवाड़ी
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें