फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान
विज्ञापन

जाटूसाना। क्षेत्र के गांव दिदौली में नहर निर्माण तो कर दिया गया लेकिन आज तक पानी की एक बूंद भी पानी नहीं आने से किसानों में रोष है। पूर्व सरपंच निहाल सिंह, हंसराज मानसिंह, अशोक, अनिल, रुपचंद, रामफल, राजेश, सुनील, गोविन्द, देशराज, कृष्ण, श्यामलाल व सोमवीर आदि ने बताया कि महेंद्रगढ़ कैनाल डिवीजन नहर जो हमारे गांव के समीप से गुजरती हुई मसीत की तरफ जा रही है। काफी लंबे समय से इसमें पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि नहर में पानी आने से किसानों की सिंचाई के काम आ सकता है। इसके अलावा नहरी पानी गांवों के जोहड़ तालाबों में पशु पक्षियों को पीने के लिए पानी मिलेगा। किसानों ने बताया कि कुओं के पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है जिसके कारण हर साल बोर करना पड़ता है। किसानों ने बताया कि गावं रामपूरी के पास नहर को तोड़ दिया गया है यह सरासर नहरी विभाग कि लापरवाही व अनदेखी है।
ग्रामीणों ने नहर को दुरुस्त करने की मांग। नहरी विभाग के दरियाव सिंह से ने बताया कि गांव रामपुरी के ग्रामीण टैंक व जोहड़ भरने के लिए बंदा लगा देते है। जिसकी वजह से पानी आगे नहीं जाता है। हमने कई बार इस संबंध में उनको चेतावनी भी दी है। अब मौका मुआयना करके टैंक भरने वाले को हटवाया जाएगा। ताकि नहरी पानी सुचारू रुप से आगे तक चले।
विज्ञापन



भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
जाटूसाना। गांव दिदौली की पहाड़ी में वैष्णो माता के मंदिर में सोमवार को नवरात्रों के त्यौहार पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गांव के पूर्व सरपंच निहाल सिंह ने बताया कि माता वैष्णो देवी के मंदिर में हर साल मेला लगाया जाता है तथा भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि माता के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से आता है उनकी हर मुराद पूरी होती है। उन्होंने बताया कि गांव से मंदिर कि तरफ जो रास्ता जाता है उस रास्ते को बनवाने के लिए ग्रामपंचायत ने एक प्रस्ताव पास करके स्थानीय विधायक को दिया है ताकि भक्तों को आने जाने में कोई कठिनाई ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें