फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरीनगर ईंट-भट्ठे से पकड़े गए 16 बांग्लादेशी

Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17गांव हरीनगर में पकड़े गए बांग्लादेशी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। केंद्रीय खुफिया ब्यूरो और रामपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव हरीनगर स्थित ईंट भट्ठे पर छापा डालकर 16 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। इनमें पांच महिलाएं, छह पुरुष और पांच बच्चे शामिल हैं।
जांच में पता चला कि बांग्लादेश के कुड़ीग्राम जिले के थाना कुलबाड़ी निवासी मोहम्मद जमात हक और मोहम्मद रुस्तम अली 25 साल पहले पश्चिम बंगाल के कूचबिहार क्षेत्र में सीमा पार कर अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए थे। गिरफ्तार बांग्लादेशियों को रामपुरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय खुफिया विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि हरीनगर फ्लाईओवर के समीप विनय ईंट-भट्ठे पर लंबे समय से कुछ बांग्लादेशी रह रहे हैं। इसके बाद आईबी की टीम ने रामपुरा थाना पुलिस को सूचित करते हुए ईंट भट्ठे पर छापा डाला था।
ईंट भट्ठे के पास बांग्लादेश के कुड़ीग्राम जिले के कुलबाड़ी निवासी मोहम्मद जमात हक और मोहम्मद रुस्तम अली परिवार के साथ रह रहे थे। दोनों के परिवार में कुल 16 सदस्य हैं। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
आरोपियों ने पुलिस टीम को बताया कि वह 25 साल पहले भारत आए थे। इसके बाद नूंह, झज्जर और नारनौल में लंबे समय तक रहे। एक साल पहले वह रेवाड़ी में ईंट-भट्ठे पर काम करने आए थे। तभी से यहां बने कमरों में परिवार के साथ रह रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध रामपुरा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


-

भारत में रहते दोनों आरोपियों के हुए 12 बच्चे



पुलिस ने जब पूछताछ की गई तो यह बात सामने आई कि मोहम्मद जमात और रुस्तम अपनी पत्नियों के साथ सीमा पार कर भारत में दाखिल हुए थे। 25 वर्ष तक भारत में रहते हुए तो 12 बच्चे हुए। ऐसे में उनके कुछ कागजात भी भारत के ही बने हुए हैं। आईबी की मदद से लगातार बांग्लादेशियों को पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें