फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड कर्मी से ठगे 94 हजार रुपये

Wed, 21 May 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेलवे टिकट की रिफंड राशि दिलाने के नाम पर दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 94 हजार रुपये की साइबर की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना साइबर क्राइम ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में आनंद नगर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने परिवार के साथ प्रयागराज जाने के लिए दिसंबर 2024 में आईआरसीटीसी एप के माध्यम से 8 टिकट बुक कराए थे। इनमें से 4 टिकट 18 फरवरी 2025 को रद्द करवाने के लिए उन्होंने आईआरसीटीसी एप पर रिफंड की मांग की थी।
विज्ञापन

रिफंड की राशि 3 हजार 772 रुपये 27 फरवरी 2025 तक नहीं मिली। इसके बाद रिफंड हिस्ट्री में चेक किया तो वहां एक नंबर मिला। नंबर पर संपर्क करने पर कॉलर ने उसी नंबर से संपर्क करने को कहा, जिससे टिकट बुक किया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि कॉल करने के बाद व्हाट्सएप पर फोन आया और एक फॉर्म डाउनलोड करने को कहा गया, जो डाउनलोड नहीं हुआ। कॉलर ने फोन पे एप के जरिए एक प्रक्रिया बताई, जिसे पूरा किया लेकिन रिफंड नहीं मिला। इसके बाद दो अन्य नंबरों से कॉल आए और वही प्रक्रिया दोहराने को कहा गया। इस दौरान फोन पे एप पर उनके ही नाम से पेमेंट का मैसेज आया और कुछ ही देर में उसके खाते से 94 हजार 165 रुपये कट गए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें