फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन के तहत 18 गांवों का होगा विकास : दहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन के तहत 18 गांवों का होगा विकास : दहिया
विज्ञापन

रेवाड़ी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के तहत नाहड़ खंड के 18 कोसली, नाहड, गुगोढ, नठेडा, गुडयानी, सुरेहली, नेहरूगढ, भाकली-1, भाकली-2, सहादतनगर, झाल, जुड्डी, छव्वा, कानहडवास, जखाला, मुन्डढा, मलेशियावास व शादीपुर चयनित किये गये हैं। प्रथम चरण में 9 करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है। नाहड़ खंड के इन गांवों को इस योजना के लिए कोसली कलस्टर के नाम से जाना जाएगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के तहत जिला के गांवों के विकास के लिए 100 करोड़ रूपये से अधिक खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि हरियाणा के छह जिले राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के लिए चुने गये हैं जिसमें जिला का नाहड खंड भी शमिल है। दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय रूर्बन मिशन द्वारा कृषि, साक्षरता, मोबाइल हेल्थ यूनिट, स्किल, ऋण प्रदान करना, जल वितरण, पशु पालन, एलपीजी गैस कनेक्शन, ई-ग्राम कनेक्टविटी, संपर्क सड़क, यातायात आदि पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के तहत 3 चरणों में कार्य किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत इन गांवों में शहरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें