मिजल व रूबेला टीकाकरण की दी जानकारी
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड स्थित विकास इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीहा के डॉ. सुरेंद्र यादव ने उनकी टीम ने अध्यापकों को मिजल व रूबेला टीकाकरण अभियान की जानकारी दी।
डॉ. यादव ने अध्यापकों को बताया कि यह टीकाकरण खसरा व अन्य कई बीमारियों से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण 25 अप्रैल को जिले के सभी स्कूलों में चिकित्सकों की निगरानी में किया जाएगा। प्रधानाचार्य अनिल मुखीजा ने टीम का स्वागत करते हुए बताया कि इस टीकाकरण अभियान में स्कूल प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।