फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई एवं पानी के अभाव में बेकार हुए मोबाइल शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई एवं पानी के अभाव में बेकार हुए मोबाइल शौचालय
विज्ञापन

धारूहेड़ा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से पिछले वर्ष खुले में शौच से मुक्त अभियान के तहत औद्योगिक कस्बा की झुग्गियों एवं अन्य स्थानों पर खड़े किए गए मोबाइल शौचालय पानी और साफ-सफाई के नहीं होने से बेकार साबित हो रहे हैं। नगर पालिका ने नौ मोबाइल शौचालय सार्वजनिक स्थानों के झुग्गियों के आसपास खड़े किए थे। हालात यह है कि अधिकारियों के पास शिकायत होने के बाद भी इनमें पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
एक बार भी नहीं हुई सफाई
हरीनगर कॉलोनी के समीप झुग्गियों के लिए भी नगर पालिका ने एक मोबाइल शौचालय खड़ा कराया था। अगस्त माह में खड़े कराए गए इस मोबाइल शौचालय में पानी की व्यवस्था तो कुछ समय तक की गई लेकिन सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद उपयोग करने वाले लोगों ही इसकी सफाई करते उपयोग करते रहे। अब काफी समय से इनमें पानी की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है जिसके कारण ये बेकार साबित हो रहे हैं। ऐसे में लोग अपने घरों से पानी ले जाने को मजबूर हैं। वहीं, इन मोबाइल शौचालय को यहां मौजूद सीवर लाइन से जोड़ा गया था लेकिन दो माह पहले एक बच्चे के सीवर में गिरने की घटना के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर के ढक्कन को भी बंद करा दिया था। अब इसकी सफाई के अभाव में कोई उपयोग नहीं कर रहा है। वहीं नगर पालिका प्रशासन की तरफ से समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

------
- शुरुआत के कुछ माह में तो व्यवस्था ठीक रही लेकिन अब एक माह से सफाई से लेकर पानी तक की व्यवस्था नहीं है। पानी के अभाव में हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। सफाई नहीं होने से इसका उपयोग भी नहीं किया जा रहा है।
-हेमा देवी
---------
जब शौचालय लगाया था तब तो पानी की व्यवस्था ठीक थी। अब सीवर लाइन से भी इसको हटा दिया गया है जिसकी वजह से झुग्गियों के लोगों को दूर जाना पड़ रहा है। रात के समय सबसे अधिक परेशानी होती है।
-किरण कुमारी।
---------------
मोबाइल शौचालय में पानी नहीं होने तथा इसकी सफाई नहीं होने के कारण टैंक भर गया है। जिसकी वजह से बदबू आसपास तक फैल रही है। इसकी वजह से यह सुविधा की बजाय परेशानी बन गया है।
विज्ञापन

-जोनी नाथ
---------------------
मोबाइल शौचालय की सफाई तथा इनमें पानी की व्यवस्था के लिए हमने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। पानी तथा सफाई नहीं होने की शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है फिर कहीं ऐसा है तो निरीक्षण करके कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।
-संदीप मलिक, नपा सचिव
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें