संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शादी समारोह में गई एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकाें ने किशोरी को अगवा किया फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कहा है कि 2 मार्च की सुबह जब वह उठी तो देखा उसकी 15 वर्षीय बेटी रो रही है। जब उसने रोने का कारण पूछा तो बेटी ने बताया कि वह शादी में गई थी। वहां पर रात के समय चार युवक उसे जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गए और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।