फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी सभा का चुनाव कार्यक्रम घोषित, दूसरे गुट ने जताई आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी सभा का चुनाव कार्यक्रम घोषित, दूसरे गुट ने जताई आपत्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सैनी सभा के कालेजियम सदस्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके लिए कृष्ण अवतार यादव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने जिला रजिस्ट्रार को शिकायत देकर चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 22 से 24 अप्रैल सुबह दस से दो बजे तक मतदाता सूची प्राप्त और नामांकन पत्र जमा होंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 26 को वैध नामांकित सदस्यों की सूची जारी, 27 को नामांकन वापसी, 28 को प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, 29 को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। 6 मई को सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान और इसी दिन मतदान के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद निवर्तमान प्रधान चेतराम सैनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनाव पर चर्चा की गई। इस मौके पर पार्षद ओमप्रकाश सैनी, सतीश सैनी, भानू सैनी, प्रीतम सैनी, अशोक सैनी, राजीव, बहादुर सैनी, अजीत सैनी, आशीष सैनी, लक्ष्मी सैनी, जगदीश सैनी, सुरेश सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

------
सैनी सभा के एक गुट ने जताई आपत्ति
दूसरी तरफ सैनी सभा के संरक्षक सूर्यकांत सैनी, भीम सिंह सैनी, पूर्व प्रधान रोशन लाल, उप प्रधान हरि सिंह, प्रबंधक शशिभूषण सैनी, कालोजियम सदस्य सुभाष सैनी ने रजिस्ट्रार से मिलकर चुनाव पर रोक लगाने और प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभा के प्रधान द्वारा अपने कार्यकाल में बरती गई अनियमितताओं और वोटर लिस्ट की जांच सहित अन्य मामलों को लेकर जिला रजिस्ट्रार के समक्ष शिकायत दी गई थी। राज्य रजिस्ट्रार के समक्ष दर्ज शिकायत की सुनवाई 3 मई को निश्चित है। शिकायतों का निपटारा बगैर सैनी सभा का चुनाव कराना पूरी तरह अलोकतांत्रिक और मनमानी है। इस मामले में अतिरिक्त उपायुक्त की रिपोर्ट को भी अनदेखा किया गया है। उन्होंने बताया कि जो चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं, वह गलत है। इसलिए सुनवाई पूरी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम तय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें