अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नगराधीश रविंद्र यादव ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को लेकर केन्द्र अधीक्षकों को नकल रहित परीक्षा संपन्न कराने का आह्वान किया है। वह मंगलवार को हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा से संबंधित किट प्रदान करने के उपरांत केंद्र अधीक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जिला में 70 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिला शिक्षा अधिकारी राम कुमार फलसवाल ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आगामी सात मार्च से आरंभ हो रही 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां हो गई हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष, सचिव, जिला उपायुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी आदि के उड़नदस्तों की टीम गठित कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, सुपरवाइजरों को परीक्षा सामग्री किट भी वितरित की जा चुकी है। रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात आदि जिलों का कंट्रोल रूम गुरुग्राम में बनाया गया है, जिसका नंबर 0124-2339230 है।