फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बेघर लोगों को मिलेगी सभी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे सोने वालों को मिलेंगे स्थायी शेल्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहरी क्षेत्रों के बेघरों को सभी सुविधाओं से युक्त स्थायी शेल्टर उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं एनयूएलएम के तहत लोगों को इसका फायदा दिया जाएगा। रेवाड़ी में ये शेल्टर रेडक्रास भवन, धारूहेड़ा और बावल में नगर पालिका की तरफ से निर्धारित स्थानों पर संचालित होंगे। इन शेल्टरों में आने वाले लोगों के लिए मौसम के अनुसार बिस्तर इत्यादि उपलब्ध कराए जाएंगे। रेडक्रास को उनकी धुलाई कराना सुनिश्चित करना होगा। जिस प्रकार से सर्दियों में रैन बसेरे सोसायटी के माध्यम से चलाए गए थे उसी तरह इन शेल्टरों को भी चलाया जाएगा।
एडीसी प्रदीप दहिया ने शेल्टर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एक कमेटी बनाई गई है। इसके चेयरमैन उपायुक्त हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ऐसे बेघर लोग जिनका अपना घर नहीं है, जो फुटपाथ, पार्क, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, दुकानों के बाहर, फैक्ट्री, पुल के नीचे सोने को मजबूर हैं, उनको एक स्थायी ठिकाना उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेल्टरों में मिलेंगी ये सुविधाएं
इनके लिए बनाए जाने वाले शेल्टरों में पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, सुरक्षा सहित सभी सुविधाएं मिलेंगी। एडीसी ने बताया कि शेल्टर में नहाने, शौचालय, बिजली, पानी, फर्स्ट एड किट, बिस्तरों की धुलाई, चाइल्ड केयर सुविधा, पर्सनल लॉकर सुविधा आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शेल्टर और परिवार के लिए अलग शेल्टर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे बुजुर्गों जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर मरीजों को विशेष शेल्टर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में एसडीएम जितेंद्र गांधी, सीटीएम डा. विरेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद मनोज यादव, रेडक्रास सचिव महेश गुप्ता सहित इस योजना से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें