फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज से भरे ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज से भरे ट्रक में लगी आग
विज्ञापन

रेवाड़ी। नेशनल हाइवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पर रविवार रात नासिक से दिल्ली जा रहे प्याज से भरे ट्रक में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबूूूू पाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पर ट्रक चालक व परिचालक ने एक निजी पेट्रोल पंप के समीप ट्रक को साइड में लगाकर चाय पीने के लिए उतरे थे। कुछ समय बाद ट्रक के केबिन के नीचे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ट्रक चालक व परिचालक ने पुलिस थाना पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह आग में स्वाहा हो चुका था। बीआरसी ट्रक कंपनी के मालिक पंजाब निवासी कुलता रणसिंह ने बताया ट्रक प्याज लादकर नासिक से दिल्ली रवाना हुआ था। आग के कारण उनका लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें