फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्यस्तरीय बाल महोत्सव के 106 विजेता बच्चे होंगे सम्मानित

Tue, 10 Jun 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राज्यस्तरीय बाल महोत्सव में विजेता रहे 106 बच्चों को 13 जून को 10 बजे करनाल के मंगल सेन आडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, विशिष्ट अतिथि सुमन सैनी, उपाध्यक्ष व मानद महासचिव सुषमा गुप्ता होंगी।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि राज्यस्तरीय बाल महोत्सव के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यस्तरीय बाल महोत्सव में समूह नृत्य, समूह गायन, फन गेम, दीया डेकोरेशन, थाली डेकोरेशन, एकल नृत्य, भाषण प्रतियोगिता, बेस्ट ड्रामेबाज़, वन एक्ट प्ले में 106 बच्चे विजेता घोषित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता बच्चे जिले के आरपीएस पब्लिक स्कूल, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, राज इंटरनेशनल स्कूल, कैनाल वैली स्कूल बेरली कला, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पल्हावास, आरडीएस स्कूल धरूहेड़ा व होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाड़ी के हैं। वीरेंद्र यादव ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें