फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में की जा रही जलस्रोतों की मरम्मत : एडीसी

Tue, 10 Jun 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जल जीवन मिशन के अपर सचिव व मिशन के निदेशक कमल किशोर सोन ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा के विभिन्न जिलों की जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एडीसी ने बताया कि गांवों में पाइपलाइन बिछाने और जल स्रोतों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
एडीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पीएम गति शक्ति के तहत 100 प्रतिशत कार्य हो चुका है।
जिले की ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत कार्य किया जा रहा है। जल शक्ति मिशन के तहत दिशा की बैठकें की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने, जल स्रोतों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जल समितियों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी में मिशन के तहत हर पंचायत में काम प्रगति पर है। उन्होंने मिशन की रिपोर्टिंग और फील्ड स्तर की सक्रिय निगरानी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चौहान, अशोक यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें