फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुपर 100 लेवल 2 की परीक्षा में 10 विद्यार्थी चयनित, पांच प्रतीक्षा सूची में

Thu, 30 May 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने सुपर-100 लेवल 2 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। पहले लेवल की परीक्षा में पास हुए 78 विद्यार्थियों ने दूसरे लेवल की परीक्षा दी थी। इनमें से 10 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। वहीं, पांच विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर कहा है कि कुरुक्षेत्र के बारना में बने सुपर 100 कैंपस में विद्यार्थियों को पहुंचना होगा। यहीं पर 2024-26 सत्र का आयोजन होगा। विद्यार्थियों को 5 जून को सुबह 9 बजे डॉक्यूमेंट के साथ कुरुक्षेत्र में जाना होगा। डॉक्यूमेंट पूरे होना बहुत जरूरी है, अन्यथा विद्यार्थियों को ऐसी स्थिति में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से दो साल तक जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी। छात्रों को मुफ्त रहने की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


इन 10 विद्यार्थियों को मिली जगह

स्कूल, विद्यार्थी का नाम

जीएसएसएस भाकली:: धैर्य पुत्र रमेश
जीएसएसएस बिकानेर :: गुंजन कुमारी पुत्री श्रीकांत
जीएसएसएस रतनथल:: ज्योति पुत्री कृपाल
जीएचएस लाला ::कृष पुत्र सोनू राम
जीएसएसएस रेवाड़ी:: मनीष कुमार पुत्र धनीराम
जीएसएसएस राजगढ़ ::मोनिका पुत्री नरेश सिंह
जीएसएसएस सुलखा:: पायल पुत्री गजराज सिंह
जीजीएसएसएस माजरा :: श्योराज पुत्री प्रियांशी नित्यानंद
जीएसएसएस बुढपुर: पुनीत पुत्र विजय कुमार
जीएसएसएस संगवारी ::सचिन पुत्र बिसराम



प्रतीक्षा सूची में पांच विद्यार्थी शामिल

जीएसएसएस शहबाजपुर पदैयावास ::भरत पुत्र अनिल कुमार
जीएसएसएस खोल :: भविष्य
जीएसएसएस राजगढ़ :: मंजीत पुत्र कैलाश
जीएमएसएसएसएस गुडियानी :: मयंक पुत्र हंसराज
जीएचएस बासदुदा :: पवन पुत्र भरत सिंह

वर्जन:

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सुपर 100 लेवल 2 का परिणाम जारी कर दिया है। चयनित विद्यार्थी कुरुक्षेत्र कैंपस में जाकर अपनी पढ़ाई करेंगे।

रेणु, डीएसएस रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें