फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुधवार को डेंगू के 10 नए केस मिले

Thu, 31 Oct 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को डेंगू के 10 नए मरीज मिले। इससे आंकड़ा बढ़कर 242 पर पहुंच गया। अक्टूबर में डेंगू के सर्वाधिक मामले मिले हैं। अब तक जिले में 4176 सैंपल लिए जा चुके हैं। जो केस आए हैं, उनमें 164 सिविल अस्पताल और करीब 78 प्राइवेट अस्पताल और लैब के हैं।
विज्ञापन

डेंगू के शहरी क्षेत्र में 115, गुरावड़ा सीएचसी क्षेत्र में 18, मीरपुर क्षेत्र में 42, बावल क्षेत्र में 29, नाहड़ क्षेत्र में 27 व खोल क्षेत्र में 11 केस मिल चुके हैं। वहीं मलेरिया के भी 8 मामले आ चुके हैं। हेल्थ इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि डेंगू को लेकर अभी सावधानी बरतने की जरूरत है।
नवंबर में भी मरीजों के मिलने की आशंका है। जिले में अब तक 3931 लोगों को घरों और बाहर हौदी में भरे पानी में मच्छर के लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में डेंगू का एलाइजा टेस्ट होता है। हर रोज 100 से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएचसी-पीएचसी में डेंगू टेस्ट नहीं होता है, वहां से सैंपल कलेक्ट कर रेवाड़ी सिविल अस्पताल में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घर में आसपास साफ-सफाई रखें। ठहरे हुए पानी में काला तेल डालें। घरों के बर्तन, कूलर, पानी की टंकी की सफाई करते रहें, जिससे मच्छरों का लार्वा न पनप सके। डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर ब्लड की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें।
वर्जन:


जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। डेंगू को नियंत्रित करने को लेकर डोर टू डोर में लगी टीमों को सभी जगह चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


- डॉ. अमित यादव-डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें