फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर 25 गायों की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
खोल। गांव गोविंदपुरी के पास ट्रेन की चपेट में आने से गायों की हुई दर्दनाक मौत। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
खोल। महेंद्रगढ रेलवे लाइन पर शनिवार शाम को गांव गोविंदपुरी के समीप जयपुर-फुलेरा-रेवाड़ी सवारी गाडी की चपेट में आने से करीब 25 गायों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गई। ट्रेन के इंजन में कई गाय फंस वह जाने से जाम हो गया और ट्रेन डेढ़ घंटे खड़ी रही। दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। डीएसपी मोहम्मद जमाल और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मृत गायों को दफनाया दिया गया, वहीं घायल गायों को एंबुलेंस से इलाज के लिए पशु अस्पताल पहुंचवाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण राजीव कुमार, योगेश भाईजी, कैप्टन सुमेर सिंह, जयसिंह, गजेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि शनिवार शाम 4.30 के लगभग नारनौल की तरफ से सवारी गाड़ी जयपुर-फेलरा रेवाड़ी आ रही थी। गोविंदपुरी गांव के पास कई दर्जन गाय रेलवे लाइन के पास चर रही थीं। इस दौरान करीब 35 गाय ट्रेन की चपेट में आ गईं। जिनमें 25 की मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई, वहीं 10 के लगभग गाय घायल हो गईं।
राजस्थान से आते हैं गाय चराने वाले
ग्रामीणों ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के लोग गाय लेकर हरियाणा में गाये चराने के लिए आते है, वे लोग गायों को या तो सड़क किनारे व रेल पटरियों के साथ गायों को चराते है, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी कई गायों मौत
ग्रामीणों ने बताया पिछली साल भी गोविंदपुरी के पास ही 9 गायों की मौत हो गई थी, वहीं चौकी नंबर-11 फाटक के पास भी 27 गायों की मौत हो चुकी है। रेल पटरियों पर लगातार हो इन हादसों से गाय चराने वाले गवाले को सबक नहीं ले रहे है। जबकि हादसे के बाद गाय चराने वाले ग्वाले ही गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें