फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ड्रॉ में कार निकलने का झांसा देकर महिला से 1.10 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। ठगों ने लकी ड्रॉ में कार निकलने का झांसा देेकर गांव रुध निवासी एक महिला से 1.10 लाख रुपये ठग लिये। कसौला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रुध निवासी सुनीता ने दी शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ऑनलाइन साइट से घर का सामान मंगवाया था। सामान की डिलिवरी होने के बाद 10 अक्तूबर को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने सुनीता को कहा कि शॉपिंग करने पर उनका लकी ड्रॉ निकला है। इसमें साढ़े 6 लाख रुपये की कार उन्हें मिलेगी। सुनीता ठग की बातों में आ गईं। इस दौरान ठग ने उन्हें 10 अक्तूबर से पहले 6 हजार रुपये डिलिवरी चार्ज के रूप में जमा कराने की बात की और एक खाता नंबर भी दिया। सुनीता ने ठग के खाते में 6 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद ठग की डिमांड बढ़ती चली गई कभी 10 हजार तो कभी 20 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। 10 अक्तूबर से लेकर 18 अक्तूबर के बीच ठग ने 7 बार खाते में करीब 1 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बार-बार खाते में नकदी डलवाने से सुनीता को उस पर शक हो गया। अगली बार जब ठग ने कॉल कर 10 हजार रुपये और डालने की बात की तो सुनीता ने पहले कार की डिलिवरी देने को कहा। इसके बाद ठग ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। सुनीता ने बैंक डिटेल के साथ इसकी शिकायत बुधवार को कसौला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------
वर्जन:
जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए उन खातों की जानकारी जुटाई जा रही है, आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कसौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें